वाराणसी- शक्ति नगर रोड पर स्थित कुदारन गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर फट जाने से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद सुबह आठ बजे मौके पर इकट्ठा हुए परिजन वाराणसी शक्ति नगर रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर उपस्थित पुलिस से ग्रामीणों की बहस होने लगी।