मिर्जापुर में सोमवार की शाम को मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की कतार रही। सुबह से प्रयागराज से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक रही। इससे पहले शनिवार को भी चार लाख वाहनों का आवागमन इस मार्ग से हुआ था। इसी तरह सोमवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रेला रहा।