मिर्जापुर में केंद्रीय वस्त्रमंत्री गिरिराज सिंह ने बहराइच की घटना पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा है कि उनके डीएनए में ही हिंदू विरोध है। वह अखिलेश यादव के बयान से दुखी हैं। पिता ने हिंदुओं पर गोली चलवाई और पुत्र चाहते हैं कि सनातनी हिंदू खड्ड में गिर जाएं। वे मंगलवार को भरूहना स्थित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रश्न उठा रहे हैं कि रुट तय हुआ था कि नहीं । वाह रे अखिलेश यादव पाकिस्तान और भारत का बंटवारा हुआ था तो बाबा साहब बीआर अंबेडकर ने कहा था कि जब तक देश का पूरा मुस्लिम पाकिस्तान नहीं जाएगा और पाकिस्तान का पूरा हिंदू भारत नहीं आएगा तब तक तो यह समस्या रहेगी ही। कहा कि नेहरु ने जानबूझकर यह समस्या बनाए रखी। अखिलेश यादव को तो मुसलमानों का वोट चाहिए। वह यह नहीं कह सके कि जिस दरिंदे ने गोली चलवाई, उसे चौराहे पर खड़ा कर फांसी पर लटका दें। वह तो यही कहेंगे कि रुट तय हुआ था कि नहीं। यहां दुर्गा का विसर्जन नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान व बांग्लादेश में करेंगे। जातिगत जनगणना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह जातिगत जनगणना के विरोधी नहीं हैं लेकिन जो राहुल गांधी इसके पीेछे पड़े हैं, पहले वह अपनी जाति तो बताएं कि वह किस जाति के हैं, उनके दादा किस जाति के हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून को उन्होंने आवश्यक बताया।