मिर्जापुर में नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देवरी (मड़िहान) स्थित जयप्रकाश नारायण बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। कॉलेज से निकली छात्राओं ने मड़िहान तहसील परिसर पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।