फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में महिला राफ्टिंग टीम को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, गंगा निर्मलीकरण जागरुकता अभियान का संदेश

गंगा निर्मलीकरण जागरुकता अभियान के लिए गोदावरी से गंगा के रास्ते वाया प्रयागराज गंगा सागर के लिए 2500 किलोमीटर यात्रा पर निकली बीएसएफ महिला राफ्टिंग टीम बृहस्पतिवार को सुबह फतहां घाट पहुंची। जहां जिला गंगा सेवा समिति संयोजक/ प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा व डीपीएम किस्मत क्षत्रिय ने दलबल के साथ टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मोर्चाघर स्थित हेड पोस्ट आफिस से नगर में प्रभात फेरी निकाली। सैकडों की संख्या में शामिल स्कूली बच्चे स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा से जुड़ी तख्तियां लिए लोगों को जागरुक कर रहे थे। फतहां घाट पहुंचे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण के बावत लोगों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा गंगा हमारी माता हैं। इनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखे। डीएम ने गंगोत्री से गंगा सागर के लिए 2500 किलोमीटर यात्रा पर निकली बीएसएफ महिला राफ्टिंग टीम की हौसला आफजाई करते हुए हरी झंडी दिखा कर मंजिल की ओर रवाना किया। वन विभाग की ओर से टीम में शामिल सभी को गंगा सेवा समिति श्लोगन युक्त टी शर्ट भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें