मिर्जापुर के शहर कोतवाली के गुदरी निवासी वत्सला कसेरा (23) गुरुवार को फंदे पर लटकती मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वत्सला कल ही ससुराल आई थी। घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की सुबह विवाहिता के परिजनों ने शहर कोतवाली के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। दोपहर में पति अमन कसेरा ने पत्नी को कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसे दरवाजा तोड़ा तो वत्सला को फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल उसने पत्नी को नीचे उतारा और मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।