फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों की बोलेरो भूसा लदी पिकअप से टकराई, वाहन छोड़कर भागे बदमाश, VIDEO

मड़िहान थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के पास शनिवार की रात कोहरे के कारण भाग रहे पशु तस्करों का वाहन भूसा लदी पिकअप से टकरा गया। इसके बाद तस्कर वाहन छोड़कर तस्कर भाग गए । शनिवार की रात मड़िहान थानाध्यक्ष गस्त में निकले थे, मड़िहान ब्रांच नहर पर पटेहरा की तरफ से मड़िहान की तरफ जा रही बोलेरो को पुलिस ने रोकना चाहा तो तस्कर ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी पुलिस को शक हुआ और पीछा किया तो तस्कर तेज रफ्तार गाड़ी भगाने लगे हरिहरा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो हो गई। टक्कर इतना तेज था की तस्करों के वाहन का अगला टायर फट गया। घटनास्थल से1 100 मीटर आगे अंधेरे में तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए । पुलिस ने तस्करों के वाहन में बेहोश कर बंधे तीन पशुओं को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला। वाहन के अंदर मवेशियों को लगाए गए इंजेक्शन की शीशी व सिरिंज भी मिला। जिससे वहां मौजूद हर किसी का दिल दहल उठा। ठंड भूख और दर्द से कराहते बेजुबानों की हालत बद से बदतर थी। पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। मवेशियों की देखभाल की व्यवस्था कराई । थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि वाहन का नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है आसपास के थानों को भी अलर्ट किया गया है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें