महाकुंभ प्रयागराज में देश विदेश से संतो का आगमन शुरू हो गया है। मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा केंद्र श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ आश्रम के संत भी वहां पहुंच कर महाकुंभ की स्थिति का जायजा लिया। प्रयागराज में श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के तत्वावधान में लगने वाले यथार्थ गीता प्रचार – प्रसार कैंप में विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य लाले महाराज, राकेशानंद महाराज, वरिष्ठानंद महाराज, अवधेशानंद महाराज उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रयागराज की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।