मिर्जापुर के अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में पांडेय जी दक्षिणी फाटक से नई बाजार बूढ़ा देई तक जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। करीब 20 मिनट की तेज बारिश में कई स्थानों पर एक से दो फीट तक पानी भर जाता है, जिससे सड़क नाले जैसी बन जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।