मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाएं एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई। भारतीय किसान यूनियन रोहटा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बैनर तले एसएसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके साथ बलात्कार की घटना हुई, जिसकी शिकायत थाना प्रभारी से की गई, लेकिन आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पीड़िताएं परेशान हैं।