मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के विकास नगर की रहने वाली अनिता नाम की महिला सूदखोर के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने सूदखोर गजे सिंह से ब्याज पर एक लाख रुपए लिए थे, जिसमें गजे सिंह ने पहले तो जीएसटी के नाम पर 11 हज़ार रुपए ले लिए। आरोप लगाया कि सूदखोर गजे सिंह को पूरे रुपए वापस ना दे पाने पर उसने सोने के कुंडल गिरवी रखवा लिए और ब्याज की रकम बढ़ते हुए पीड़िता द्वारा बैंक में नया अकाउंट खुलवा लिया और चैक बुक के माध्यम से बैंक में आने वाली रकम को अपने पास हड़प रहा है। पीड़िता अनिता ने आलाधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।