फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान धरना कहां देंगे, पंचायत में आज होगा तय

सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना मेरठ के विक्टोरिया पार्क में सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इससे खेल प्रभावित हो रहे हैं। सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आए लोगों ने इसकी शिकायत की है। कुछ लोग धरने पर अतुल प्रधान से मिले और उन्हें धरना यहां से हटाने के लिए कहा, ताकि खेल प्रभावित न हो। इस पर विधायक का कहना है कि आज दोपहर उन्होंने बड़ी पंचायत रखी है, जिसमें तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या होगी। वहीं, धरनास्थल पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक जमकर दौड़े। विजेताओं को साइकिलें उपहार में दी गईं। अतुल प्रधान विक्टोरिया पार्क से कलक्ट्रेट में धरना शिफ्ट करना चाह रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कलक्ट्रेट में धरना नहीं होगा। वह इससे विधायक को अवगत करा चुके हैं। ऐसे में धरना स्थल क्या होगा, धरना और चलेगा या खत्म होगा। यह अब पंचायत में तय होगा। अतुल प्रधान के समर्थन में गांवों से लोग आ रहे हैं। वह बृहस्पतिवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि निजी अस्पतालों में इलाज सस्ता होना चाहिए। पॉलिसी बननी चाहिए। डॉक्टरों की फीस, जांच आदि का खर्च कम होकर तय होना चाहिए। निजी अस्पतालों में फीस, जांच और दवाओं के लिए मोटा खर्च लिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए लोग निजी अस्पतालों में रुख करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें