मेरठ। मवाना की ग्राम पंचायत सांधन के ग्रामीणों ने टंकी का पानी ग्राम सांधन से ग्राम अटौरा में दिये जाने के विरोध मे उपजिलाधिकारी संतोष कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत सांधान में पानी की टंकी बनी है उसका पानी ग्राम अटौरा मे भी दिया जा रहा है हमारे ग्राम का वाटर लेबिल वर्तमान में काफी कम है। और अटौरा का जलस्तर हमसे काफी अच्छा है। भाविष्य मे हमारे ग्राम में पानी की समस्या का सामना न करना पडे इसलिए हमारे ग्राम से पानी ना दिया जाए, और ग्राम अटौरा मे पानी के लिए अलग से टंकी का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में रवि कुमार ,नीरज, कृपाल सिंह, कंवरपाल, योगेंद्र कुमार, प्रदीप, संदीप आदि रहे।