मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का एक युवक का हथियारों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अवैध हथियारों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो लोहिया नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और आरोपी ईदगाह के पास रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।