मेरी गुठली मेरा पेड़ यह अभियान के तहत एनवायरनमेंट क्लब के सदस्यों का संजय वन में वन विभाग ने उनके नाम एक क्यारी कर दी है जिसमें यह आम और जामुन के गुठलियों को लगाएंगे और पौधे के शक्ल में आने के बाद उनको सुरक्षित जगह पर रोपेंगे। एनवायरमेंट क्लब के संजय कनौजिया बताते हैं कि इन गुठलियों को हम आसानी से अपने घर या दोस्तों के घर से कलेक्ट कर सकते हैं | एक समय ऐसा आएगा यह गुठलियों फलदार वृक्ष का रूप धारण कर लेंगे।