मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड नौगजा पीर के सामने तेज़ रफ्तार दो स्कूटियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद के रहने वाले नाजिम अपने चचेरे भाई मुसब के साथ पीपली खेड़ा से वापस लौट रहे थे, उसी समय हापुड़ रोड के नौगजा पीर के पास सामने से आ रही तेज़ रफ्तार स्कूटी से उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।