फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दो भाइयों पर मकान और दुकान पर कब्जा करने का आरोप, समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित

मेरठ। दौराला के नगली आजड निवासी ग्रामीण रोबिन ने गांव निवासी दो भाइयों पर दुकान व मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ना तो आरोपी किराया दे रहें हैं, ना ही उसकी दुकान व मकान से कब्जा छोड़ रहें हैं। खाली करने की बात कहने पर दोनों उसे धमकी दे रहें हैं। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पीड़ित ने शिकायत की। रोबिन ने बताया कि उसने गांव निवासी दो भाइयों को अपनी दुकान तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दी थी। चार माह तक दोनों ने किराया दिया, लेकिन इसके बाद किराया देना बंद कर दिया और धीरे धीरे उसके मकान पर भी कब्जा कर लिया। अब लगातार दोनों उसे धमकी दे रहें हैं, जिस कारण उसका परिवार भयभीत है। मकान व दुकान से कब्जा छुड़वाने को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़ित ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें