फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत: कल्पना पांडेय

Pratyush Sharma Updated Sun, 12 Jul 2026 10:52 PM IST

मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को माधवपुरम स्थित पार्क में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव के अंतर्गत आओ प्रकृति को संवारे हम अभियान के तहत हुआ। इस अवसर पर पार्क परिसर में नीम, अशोक, कड़ी पत्ता और शीशम जैसे औषधीय, छायादार और पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए हैं। सभी सदस्यों ने पौधे रोपित करते समय उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ हवा देने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय सहित सचिव अशोक शर्मा, सिमरन, यश कर्दम, वंश और हार्दिक का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें