मेरठ। बेशक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है, लेकिन आम जनता को भी किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसकी ज़िम्मेदारी भी अधिकारियों की बनती है। कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो गई, लेकिन अभी तक शहर के अंदर कांवड़ियों का आगमन नहीं हुआ है। बावजूद इसके कई दिन पहले ही शहर के तमाम मुख्य मार्गों पर बने कट पर बल्लियां लगाकर बंद कर दिए, जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं जाम है, तो कहीं वाहन चालक दूर-दूर तक कट खुला ना मिलने की वजह से रॉन्ग साइड ही वाहन लेकर आ रहे हैं। किसी को यदि कुछ मीटर ही दूर जाना है, तो उससे कट बंद होने की वजह से सड़क पार जाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर चलना पड़ रहा है।