मेरठ। हस्तिनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत के तीन ग्राम प्रधान अपने ही ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम सचिव पर अभद्रता और धांधली का आरोप लगाते हुए लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तलीफपुर के ग्राम प्रधान करतार सिंह, नंगली गजरौली के ग्राम प्रधान अमित कुमार, झड़का के ग्राम प्रधान पति वीरपाल सिंह बीडीओ हस्तिनापुर से मिले और कार्रवाई की मांग की इससे पहले भी उन्होंने मिलकर कार्रवाई की मांग की थी उसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर शिकायत की। ग्राम प्रधानों ने बताया कि अधिकारी ग्राम सचिव पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ग्राम सचिव ने गांव के सभी विकास कार्यों को कमीशन के चक्कर में बंद कर दिया है और वह अपनी ग्राम पंचायत में लगातार मनमानी कर रहा है विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि अगर उनकी पंचायत में तैनात ग्राम सचिव पर कार्रवाई नहीं होती तो वह अपने कार्यों का बहिष्कार करेंगे।