फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

मेरठ। भारत विकास परिषद् हरितनापुर (विकास रत्न) जिला सभा का आयोजन बुधवार को घंटाघर स्थित लाला धर्म दास जैन, जैन धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमे राष्ट्रीय प्रांतीय और जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सरल माधव, अनुराग दुबलिश, मुकेश चंद गुप्ता, एसएन बंसल, प्रवीण गुप्ता, डॉ. सुबोध गर्ग, एसपी गौड़, लोकेश कुमार और आशा जैन इत्यादि एवं स्थानीय स्तर की 10 शाखाओं ने इसमें भाग लिया। सभी शाखाओं ने तीन माह अप्रैल से जून तक की रिपोर्ट जिला कार्यकारिणी को प्रस्तुत की। प्रांत के पदाधिकारियों ने भारत विकास परिषद के कार्यकलाप के संबंध में बताया और शाखाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम जैसे भारत को जानो प्रतियोगिता व छात्र एवं गुरु बंधन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी शाखाओं से पधारे हुवे सचिव, प्रेसिडेंट, कोषाध्यक्ष और महिला सहभागिता से इस बिषय पर चर्चा की। जिला कार्यकारिणी से नगर समन्वयक दिनेश गोयल, नगर सहसमन्वयक मनोज गोयल, जिला मीडिया प्रभारी यतेंद्र कुमार शर्मा और दीप्ति सिंह नगर महिला सह भागिता उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें