फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसवीसी क्वींस क्लब ने धूमधाम से मनाया “नवरंग उत्सव”, खेले कई गेम्स

मेरठ। एसवीसी क्वींस क्लब ने व्हाइट हाउस में “नवरंग उत्सव” हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्लब की मुख्य अतिथि सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह रहीं। उन्होंने महिलाओं के लिए एक विशेष मास्टरक्लास का आयोजन किया, जिसमें कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया और सभी को कैच मसाले के पैकेट्स दिए गए। क्लब अध्यक्षा वर्षा गर्ग ने बताया कि नवरंग उत्सव का उद्देश्य एक ही मंच पर नवरात्रि, होली और वुमेन्स डे को एक साथ मिलकर मनाना है।कार्यक्रम की संयोजिका संचिता रही। इस दौरान कान्हा जी के भजन पर ज्योति द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही क्लब सदस्याओं द्वारा माता रानी पर एक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें संगीता, दीपिका, और सुनीता ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राधा-कृष्ण को आमंत्रित किया गया, जिनके साथ सभी सदस्याओं ने फूलों की होली खेली। वहीं नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया भी खेला गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया। इस अवसर पर तंबोला और अन्य मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए तथा कई सरप्राइज गिफ्ट रखे गए जिनमें सभी क्लब सदस्याओं को उपहार प्रदान किए गए। पूजा विग द्वारा सभी सदस्याओं को अपने द्वारा निर्मित होली कैंडल दी गईं। फ़रवरी-मार्च माह में जन्म लेने वाली सदस्याओं का जन्मदिन मनाया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सारिका ,पूजा, सुरभि, दीपिका,नीतू ,सीमा, तन्नू और अमीषा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने इस आयोजन को अत्यंत आनंदमय, भव्य और यादगार बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें