मेरठ। सोहराब गेट डिपो बस अड्डा परिसर में बरसात का पानी भरा है। कांवड़ के दौरान अगर बारिश हुई तो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे पर पेयजल और शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। इसको लेकर जब एआरएम राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर बस अड्डे से पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी। अन्य सुविधाओं को भी अपडेट किया जा रहा है।