फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुई श्री भक्तामर महाअर्चना

मेरठ। रविवार को श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, फूल बाग कॉलोनी मे श्री भक्तामर महाअर्चना निरन्तर विगत सात वर्षों से 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से कराई जा रही है। इस बार इसे कराने का सौभाग्य अंकुर जैन, हिमानी जैन पुरानी मोहनपुरी निवासी परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी में विराजित श्री आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख श्री भक्तामर महाअर्चना का कार्यक्रम हुआ, शास्त्रो के अनुसार इस स्रोत में अपार शक्तिया विद्यमान है। इसमें भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें