फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: Social Worker Begins Cart Walk for De-addiction Campaign, To Bring Ganga Water From Haridwar

शामली में हरियाणा के सफीदों निवासी समाजसेवी रविन्द्र तोमर अपनी अनोखी पहल के चलते चर्चा में हैं। वह बोगी लेकर पैदल हरिद्वार की ओर निकले हैं और मंगलवार को शामली पहुंचे। उनकी यह यात्रा नशामुक्त भारत का संदेश देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस दौरान वह गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रविन्द्र तोमर ने बताया कि वह इससे पहले भी कई राज्यों में इस तरह की पदयात्राएं कर चुके हैं। इस बार वह हरियाणा से बोगी लेकर हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाएंगे। लखनऊ पहुंचकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों से वह प्रभावित हैं। इतने बड़े राज्य में अपराध पर नियंत्रण करना आसान नहीं होता, लेकिन इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए गए हैं। रविन्द्र तोमर की यह अनोखी यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही उनके नशामुक्ति अभियान को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें