मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में लागू किये गए एसआईआर (विशेष गहन पुनरिक्षण) अभियान के तहत मवाना तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सभी पार्टी के जनप्रतिनिधियो और सभी बीएलओ की मीटिंग ली। मीटिंग में एसडीएम मवाना संतोष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयेग द्वारा देशभर के 12 राज्यों में एसआईआर लागू कर दिया गया है, सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में बीएलओ का सहयोग करें और लोगो के ज़्यादा से ज्यादा फार्म भरवाएं। साथ ही निर्देश दिये कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर सभी मतदाताओं से एसएफ फॉर्म भरवायेंगे इस फॉर्म की एक कॉपी मतदाता के पास रहेगी जबकि दूसरी कॉपी बीएलओ द्वारा साइट पर अपलोड किया जायेगा। मीटिंग में तहसील दार निरंकार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि, सचिन कौशिक आदि रहे।