फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसआईआर को लेकर सरधना तहसील में बैठक, धीमी गति पर एसडीएम ने जताई नाराज़गी, दिये ज़रूरी निर्देश

मेरठ। सरधना के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में धीमी गति पर एसडीएम और तहसीलदार ने नाराजगी जताई है। सोमवार को आयोजित बैठक में बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य तेज करने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील क्षेत्र के कुछ बीएलओ गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके कारण गणना पत्रों का संग्रह और अपलोडिंग अधूरी है, और अब तक कार्य लगभग 20 प्रतिशत से भी कम ही पूरा हुआ है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने सभी निकाय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरधना, दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा, खिवाई निकाय कार्यालयों में एसआईआर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएं, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। इस संबंध में नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ को निर्देश जारी किए। बैठक में गुजरान गेट की बीएलओ ने बताया कि लगभग 200 गणना पत्र ऐसे हैं जिनके मकान मिल नहीं पाने के कारण सत्यापन नहीं हो पाया। इसी तरह मोहल्ला ईदगाह रोड पर भी गणना पत्रों में शामिल वोटरों के आवास का सत्यापन नहीं होने से वितरण बाधित रहा। एससडीएम ने मामले की जांच के लिए सुपरवाइजर और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंप दी है। बैठक में तहसीलदार ज्योति, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ सुनित कुमार, बीईओ सुदर्शनलाल और डॉ. सचिन कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें