फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना की श्री रामलीला कमेट ने किया श्रीराम चरित्र प्रदर्शन, दर्शक हुए भाव-विभोर

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST

मेरठ। सरधना में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को धार्मिक रंग में रंगा माहौल देखने को मिला। स्थानीय श्रीराम तलैया मंदिर के श्री रामा मंडल के कलाकारों ने मंच पर नारद मोह, रावण जन्म और वेदवती-रावण संवाद जैसे प्रसंगों का सजीव व भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि के अहंकार और भगवान विष्णु की लीला का मनोहारी चित्रण किया गया, वहीं रावण जन्म प्रसंग में उसके जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा को प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वेदवती और रावण के संवाद ने मंच पर नारी सम्मान और अधर्म के विरुद्ध सत्य की स्थापना का सशक्त संदेश दिया। नारद मोह प्रसंग में अहंकार और भक्ति के अंतर को रेखांकित करते हुए नारद मुनि के मोहजाल में फंसने और भगवान विष्णु की लीला को खूबसूरती से दर्शाया गया। रावण जन्म प्रसंग में राक्षसी वंश, तपस्या, और रावण के बल-घमंड की शुरुआत को पौराणिक संदर्भों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। वेदवती-रावण संवाद में स्त्री के सम्मान और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष का शक्तिशाली संदेश दिया गया, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें