मेरठ। हिंदी साहित्य की संस्था साहित्यालोक ने बुधवार को अपना 49 वां स्थापना दिवस देव नागरी इंटर कॉलेज के सभागार में मनाया। 100 छात्रों को कार्यक्रम में हिंदी प्रतिभा सम्मान दिया गया। समारोह का शुभारंभ हरिद्वार के अवधूत आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता सुशील कंसल ने किया। वहीं संचालन यश गोयल और यश पाल जांगिड़ ने किया।विशेष अतिथि के रूप में एसपी गोयल, डॉ. एसके अग्रवाल, सुशील गुप्ता और रवींद्र यादव रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि हिंदी हमारी संपर्क भाषा है। इस पर हमें गौरव करना चाहिए। हिंदी भाषा ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांध रखा है।महामंडलेश्वर संतोषनंद ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कार को अपनाना चाहिए, नहीं तो हम बहुत पीछे रह जाएंगे। अध्यक्ष सुशील कंसल ने कहा कि साहित्यालोक आगामी वर्ष में अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात साहित्यकार और काव्य मनुष्यों का सानिध्य प्राप्त होगा। समारोह में प्रो. नरेश चौधरी, राकेश गुप्ता, सुमनेश सुमन, नरेंद्र गोयल, विनय नॉक, श्याम मोहन, अशोक गुप्ता, उमेश, नितिन गोयल, अश्वनी, राधे श्याम गुप्ता, सुरेश चंद, दिनेश शांडियाल, विकाश गुप्ता, रमन कंसल, केसी यादव, मुकेश गुप्ता और चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।