मेरठ। तीज महोत्सव के लिए लेडीज़ पार्क में तैयारियां हो गई हैं। केयरटेकर ऋतु ने बताया की अमृत योजना के अंतर्गत 22 सोलर लाइट, तीन फाउंटेन, 72 विक्टोरिया चेयर और 5 टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा तीज महोत्सव के लिए अलग से भी अस्थायी झूले लगाये गये हैं। कुल 30 झूले पार्क में लगकर तैयार हो गये हैं। साथ ही लाइट सिस्टम और डीजे का भी इंतजाम किया गया है।