फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: न्याय पैदल यात्रा को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए सचिन सिरोही

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने गृहमंत्री अमित शाह के आवास तक पैदल न्याय यात्रा निकालने का आह्वान किया था, जिसमें सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से भी जुड़ने की अपील की थी। बुधवार सुबह सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ जैसे सेंट्रल मार्केट पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने सचिन सिरोही को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। इससे पहले सचिन सिरोही ने एसडीएम को अपना ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें