मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में कई स्थानों पर नगर पंचायत की पाइपलाइन लीकेज हो रही है जिसे रोकने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया जिस कारण कस्बे में कई सड़कों पर जगह-जगह पानी बह रहा है। पाइपलाइन से लीकेज पानी को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों से शिकायत की इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण नगर पंचायत का हजारों लीटर पानी सड़कों पर व्यर्थ ही बर्बाद हो रहा है। और जरूरतमंद लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है अधिकारी कर्मचारियों की यह लापरवाही कस्बे के लोगों को भारी पड़ रही है।