मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके साथ ही शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।