फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनसीसी कैडेट्स ने पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा बुधवार को पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय पृथ्वी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी रहा। इस अवसर पर कैडेट्स ने पोस्टर बनाए और पृथ्वी के प्रति अपनी चिंता प्रकट की। साथ ही कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट रिया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मानविका और तृतीय स्थान पर आंचल रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. अनुजा गर्ग और डॉ. मनीषा भूषण शामिल रहीं। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 15 कैडेट ने सहभागिता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें