मुजफ्फरनगर पुलिस ने इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट जा रहे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम को नुमाइश कैंप गेट पर रोक दिया। इसके विरोध में समर्थकों और पदाधिकारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।