फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोहर्रम का जुलूस, कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि

मेरठ। भावनपुर थाना के अब्दुलापुर गांव में माह-ए-मोहर्रम की सातवीं तारीख पर पारंपरिक कदमी जुलूस निकला। यह जुलूस हजरत कासिम इब्ने हसन की याद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अजादारों ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूरे क्षेत्र में गम और मातम का माहौल दिखाई दिया। जुलूस से पहले इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन हुआ। रोशन अब्बास ने मरसियाखानी कर अजादारों को गमगीन किया। मोहल्ला कोट इमामबाड़ा से जुल्जना और अलम बरामद हुए। सोगवारों ने मातम किया और मोहम्मद अब्बास जैसे लोगों ने नोहे पढ़े। मोहल्ला बाजार बाड़े वाली मस्जिद में जंजीर का मातम हुआ। इसमें सोगवारों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए खुद को लहूलुहान किया। सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक देहात समेत कई पुलिस अधिकारी और बल मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें