मेरठ। दौराला के एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन किया गया। ऋत्विक सिवाच ओवर ऑल चैंपियन बने। केशव भारद्वाज ने चार स्वर्ण पदक जीतकर रिकार्ड बनाया। फाइनल खेल प्रतियोगिता में ओवर ऑल कक्षा 10 व 11 की आजाद हाउस टीम ने वॉलीबॉल का चैंपियन ट्रॉफी जीती। सबसे ज्यादा प्रतियोगिता जीतने वाले कक्षा आठ के छात्र ऋत्विक सिवाच ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। कक्षा सात के छात्र केशव भारद्वाज ने ओवर ऑल रजत कप जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज, कोच विकास, आशीष तोमर, लक्ष्मी, कीर्ति, वंदना, उमेश शर्मा, डॉ. दुर्गेश पालीवॉल, शिवम, डॉ. रीतिका शर्मा, अरुण, सोनू, मनोज, आदिल आदि मौजूद रहे।