मेरठ। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण प्रकरण में आंदोलन पर बैठे व्यापारियों के बीच सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे और व्यापारियों को साधने की कोशिश की। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार चाहती तो व्यापारियों को मुआवज़ा देती। उन्होंने कहा कि व्यापारी उनका परिवार है और परिवार पर मुसीबत आएगी, तो वो साथ खड़े हैं।