मवाना में लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा स्वावलंबन और अधिकारों पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, सरकारी सहायता और महिला सशक्तिकरण तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी, सम्मान और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कॉलेज में पुलिस विभाग के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा पर चर्चा की गई, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1078, 1090, 102 व 108 के बारे में भी बताया गया ।कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी, प्रीति शर्मा, प्रीति पाल,प्राचार्य डॉ शक्ति साहनी, नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव जैन, आदि रहे।