मेरठ में शहरी आजीविका केंद्र माता का बाग, शारदा रोड में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 8 फरवरी को होने वाले हिंदू परिवार सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान राकेश गौड़ हिंदू ने कुंडी यज्ञ और कलश यात्रा के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम समिति के मुख्य संयोजक जितेंद्र जैन होंगे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता सतीश उपाध्याय करेंगे।