मेरठ के परीक्षितगढ़ में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को शुरू हुई, लेकिन कुछ ही पलों में धार्मिक आयोजन दर्दनाक हादसे में बदल गया। ओम पब्लिक स्कूल से रथयात्रा शुरू होने के दौरान रथ हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से 25 वर्षीय सचिन समेत 17 श्रद्धालु झुलस गए। सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।