फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेट बैक के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी

Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 04:08 PM IST

मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में सेट बैक छोड़ने के विरोध में महिलाओं का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और आवास विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिना उचित सुनवाई के कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई परिवार छोटे स्तर पर दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं और सेट बैक छोड़ने के नोटिस से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने कहा कि मकान बचाने के लिए उन्हें धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद स्थिति है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती और समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में अनीता, अलका, सोनिया, बबीता, मुकेश, पूनम, लक्ष्मी, रंजन, मिथिलेश, कौशल त्यागी, वी हेमलता, शालिनी गौतम, सोनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें