मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान आरएएफ और पुलिस बल तैनात रहा।