फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारियों के विरोध से घिरे सांसद Arun Govil, बोले– हमारी बात नहीं सुनी जा रही

मेरठ सेंट्रल में महिलाओं को आश्वासन देने के बाद जैसे ही सांसद अरुण गोविल वहां से खड़े हुए, उसी दौरान व्यापारियों ने उनका घेराव कर विरोध जताया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सांसद को घेरकर नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों और सांसद के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। व्यापारियों ने अपनी मांगों और परेशानियों को सामने रखते हुए समाधान की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ समय तक माहौल गर्म भी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें