मेरठ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कर दिया। इसके बाद किसान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए, जिससे कलेक्ट्रेट आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।