यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। बुढ़ाना गेट स्थित सत्यम पैलेस के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बजट सत्र को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, संदीप रेवड़ी, अश्विनी गुप्ता, राहुल शर्मा, अरुण, सचिन शर्मा , अरविंद अरोरा, विकास जैन, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।