परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव में चोरों ने शनिवार देर रात 11 हजार की चलती लाइन काट कर ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर उखाड़ लिया। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से कॉपर और तेल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घोपला गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात गांव अंधेरे में डूबा रहा।