फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुढ़ाना गेट व्यापार संघ ने हाईकोर्ट बेंच की मांग का किया समर्थन, 17 दिसंबर बंद में सहयोग का आश्वासन

डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Dec 2025 05:57 PM IST

मेरठ में बुढ़ाना गेट व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं द्वारा 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद और हाई कोर्ट बेंच की मांग का पूर्ण समर्थन करने का ऐलान किया है। बुधवार शाम बुढ़ाना गेट जिमखाना मैदान में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने वकीलों के आंदोलन को समर्थन देते हुए बंद में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में शामिल रहे पदाधिकारी और अधिवक्ता इस अवसर पर जीतू नागपाल, कुशन गोयल, गौरव वर्मा, संदीप रेवड़ी, राकेश शास्त्री, दीपक शर्मा, उमाशंकर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा, अधिवक्ता राजेंद्र राणा सहित अन्य अधिवक्ता भी बैठक में उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें