आवास विकास परिषद द्वारा सेटबैक को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी सेक्टर 2 और 3 में कार्रवाई की। इस दौरान अमेरिकन किड्स, सैनफोर्ड हॉस्पिटल, डॉ. अशोक के क्लिनिक, विवाह मंडप अंपायर और सेक्टर 3 में हरिया लस्सी वाले के यहां सर्वे किया। टीम ने सभी जानकारी एकत्रित की, जिसके बाद दोबारा सील लगा दी गई।