गाजियाबाद में एक सर्पदंश की घटना ने एक 14 वर्षीय लड़के सिद्धांत के जीवन को खतरे में डाल दिया था। सिद्धांत को उसके परिवार ने मेरठ मेडिकल इमरजेंसी में लाए। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार (एमडी) और डॉ. विवेक के. ऋषि (एमडी) की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। इमरजेंसी वार्ड में ही तुरंत एंटी-स्नेक वेनम और अन्य इंजेक्शन दिए गए। दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने के बाद, उसकी स्थिति में सुधार होने लगा। उसका वेंटिलेटर हटा दिया गया। अब वह ठीक है।